यूपी में स्थापित होगी भोजपुरी अकादमी
लखनऊ। हिन्दी तथा उर्दू अकादमी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सूबे में अब भोजपुरी अकादमी की स्थापना कर
By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 03:00 PM (IST)
लखनऊ। हिन्दी तथा उर्दू अकादमी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सूबे में अब भोजपुरी अकादमी की स्थापना करेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में इसपर मुहर लगी।
भोजपुरी अकादमी की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि भोजपुरी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी बिहार की बहुत प्रचलित तथा लोकप्रिय भाषा है। इसके अलावा भोजपुरी फिल्में भी बिहार व उत्तर प्रदेश में बहुत लोकप्रिय हैं। भोजपुरी अकादमी में भोजपुरी के विकास के साथ ही इसके अधिक प्रचार-प्रसार पर काम होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें