यूपी तथा केंद्र सरकार किसान विरोधी : नरेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार को आज लखनऊ में किसान विरोधी बताया है।
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार को आज लखनऊ में किसान विरोधी बताया है।
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में नरेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान मौसम के कहर का शिकार बना है। इस बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से किसान बर्बादी की कगार पर है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो मुआवजा राशि घोषित की है, उससे किसानों की जरा भी भरपाई नहीं होगी। यह अपेक्षित मुआवजा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के कम मुआवजा देने के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन नौ अप्रैल को हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।
इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल को भी किसानों के लिए छलावा बताया। नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार तो जमीन की दलाली कर रही है। संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल तो बड़े पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए बनाया गया है। सरकार इस बिल पर एक दलाल के रूप में काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि सरकार को अब किसान तथा पूंजीपति के बीच में नहीं आना चाहिए। किसान को पूंजीपति उसकी जमीन का सहीं मुआवजा देता है तो फिर केंद्र सरकार को इस प्रकरण में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।