Move to Jagran APP

बहराइच और अंबेडकरनगर में गांव वालों ने ही लूटी किशोरी की आबरू

अंबेडकरनगर में एक किशोर ने अपने गांव की एक किशोरी को हवस का शिकार बनाया जबकि बहराइच में ग्राम प्रधान और पंचायत कर्मी ने ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों मामले पुलिस तक पहुंच चुके हैं। अब आगे की जांच जारी है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 27 Jan 2015 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2015 08:46 PM (IST)
बहराइच और अंबेडकरनगर में गांव वालों ने ही लूटी किशोरी की आबरू

लखनऊ। अंबेडकरनगर में एक किशोर ने अपने गांव की एक किशोरी को हवस का शिकार बनाया जबकि बहराइच में ग्राम प्रधान और पंचायत कर्मी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों मामले पुलिस तक पहुंच चुके हैं। अब आगे की जांच जारी है।

prime article banner

बहराइच में प्रधान ने किया दुष्कर्म

बहराइच के फखरपुर क्षेत्र के गौढ़ी में पीडि़त किशोरी की मां के मुताबिक बीती 17 जनवरी के सायं सात बजे प्रधान और पंचायत कर्मी ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया है। पीडि़ता ने थाना फखरपुर जाकर अपनी व्यथा सुनाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को प्रभारी डीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। फखरपुर पुलिस ने बताया कि प्रकरण की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

अंबेडकरनगर में किशोरी से दुष्कर्म

अंबेडकरनगर के हंसवर क्षेत्र में किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। धंजवल गांव में रविवार अपराह्न गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घर के समीप बाग में बने कमरे में लकड़ी लाने गयी थी। यहां पहले से मौजूद गांव के राहुल वर्मा ने उसे दबोच कर दुष्कर्म कर डाला। किशोरी के शोर मचाने पर चचेरे भाई को आते देख आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिला थाने के सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में किशोर अपचारी गृह फैजाबाद भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नजीब अहमद ने बताया कि पीडिता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाने के एक गांव में रिश्तेदारी में आई नाबालिग लड़की से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक खुद ही लहूलुहान नाबालिग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बहलाफुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और घटना को अन्जाम दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.