आपत्तिजनक फोटो मामले में बनारस के पर्यटन अधिकारी पर गिर सकती गाज
बनारस के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर विभागीय गाज गाज गिर सकती है। आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए जाने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। बनारस के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा के खिलाफ कैबिनेट मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने रामपुर में रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ। बनारस के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर विभागीय गाज गाज गिर सकती है। आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए जाने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है।
बनारस के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा के खिलाफ कैबिनेट मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खां के आपत्तिजनक फोटो व्हाट्स एप पर बने ग्रुप में अपलोड किए थे। ये फोटो लखनऊ प्रदेश कार्यालय प्रभारी जैनुल्ला खां ने देखकर कैबिनेट मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी को भेज दिए थे। शानू ने इस मामले में गंज थाने में पर्यटन अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पर्यटन अधिकारी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। इसलिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर विभागीय गाज गिर सकती है। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। आजम खां का कहना है कि लोग अपना-अपना काम करते हैं। एक ने आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए और दूसरे ने रिपोर्ट करा दी।