Move to Jagran APP

यादव सिंह के करीबियों पर शिकंजे की तैयारी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर रहे यादव ङ्क्षसह के निकट के लोगों ने बसपा शासन काल में जितनी मलाई काटी थी, अब उन्हें सीबीआइ का उतना ही डर सताने लगा है। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ ने इन लोगों को बसपा शासन काल में मिले भूखंडों की

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 07:15 PM (IST)
यादव सिंह के करीबियों पर शिकंजे की तैयारी

लखनऊ। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर रहे यादव ङ्क्षसह के निकट के लोगों ने बसपा शासन काल में जितनी मलाई काटी थी, अब उन्हें सीबीआइ का उतना ही डर सताने लगा है। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ ने इन लोगों को बसपा शासन काल में मिले भूखंडों की सूची प्राधिकरण से मांगी है। हालांकि, प्राधिकरण अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बताया जाता है कि सीबीआइ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यादव ङ्क्षसह और उसके करीबियों का कितना धन छह फीसद भूखंडों में लगा हुआ है।

loksabha election banner

किसानों को अर्जित भूमि की एवज में कुल क्षेत्रफल का छह फीसद हिस्सा विकसित भूखंड के रूप में वापस मिलता है। बसपा शासन काल में करीब आठ हजार किसानों को छह फीसद भूखंड आवंटित किए गए थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ को यह पता चला है कि यादव ङ्क्षसह और उसके करीबियों ने काली कमाई का काफी हिस्सा छह फीसद भूखंडों की खरीद-फरोख्त में लगाया था। भूखंडों की लोकेशन लगे बिना ही किसानों से आवंटन पत्र के आधार पर ही सस्ती दरों पर भूखंड खरीद लिए थे। बाद में यादव ङ्क्षसह के प्रभाव का इस्तेमाल कर अच्छी लोकेशन पर भूखंड लगवा लिए थे। सूत्रों का दावा है कि सीबीआइ ने प्राधिकरण को कुछ लोगों के नाम उपलब्ध कराए हैं। उनके बारे में पूछा गया है कि बसपा शासन काल में इन लोगों ने कितने भूखंड खरीदे थे। भूखंड कौन-कौन से गांव में हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या भूखंडों को बाद में बेच दिया गया। प्राधिकरण अधिकारी बेहद गोपनीय तरीके से इसकी जांच करा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.