आगरा में कातिल पकड़वाने वाले तोते की मौत
लखनऊ। आगरा में परिवार का 28 साल पुराना चहेता सदस्य तोता चल बसा। हीरा नाम के इस तोते की वफा
लखनऊ। आगरा में परिवार का 28 साल पुराना चहेता सदस्य तोता चल बसा। हीरा नाम के इस तोते की वफादारी सालों साल तक याद रहेगी। अपनी मालकिन के कातिल का सुराग हीरा ने ही दिया था। परिवार के लोगों ने तोते के शव को सोमवार को यमुना तट पर अंतिम संस्कार किया।
आगरा के बल्केश्वर के सेंट्र एंड्रूज कॉलेज कैंपस में रहने वाले स्वराज टाइम्स के संपादक की विजय शर्मा के घर 20 फरवरी की रात लूटपाट के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने पालतू श्वान को भी चाकुओं से गोद दिया था। घटनाक्त्रम से साबित हो रहा था कि वारदात को किसी नजदीकी ने अंजाम दिया है। तोता हीरा के सामने जैसे ही रिश्तेदार आशुतोष गोस्वामी का नाम लिया जाता, वह जोर-जोर से चीखने लगता। यह बात पुलिस को बताई गई, जिसके बाद आशुतोष ने जुर्म कबूल कर लिया। रविवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसकी देखभाल में जुटे थे। विजय शर्मा के मुताबिक उन्होंने पशु चिकित्सक को भी दिखाया था। रविवार रात लगभग 11 बजे तोते ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने सोमवार को हाथीघाट पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।
इस तरह श्रद्धाजलि
विजय शर्मा और परिवार के लोगों ने कातिल का सुराग देने वाले तोते को अलग ही अंदाज में श्रद्धाजंलि देने का मन बनाया है। परिजनों ने बताया वह पक्षियों की हाट में पिंजड़ों में कैद तोतों को खरीदने के बाद उनको आजाद करेंगे।