सब भूलकर 2017 में सपा सरकार बनाने के लिए जुटें कार्यकर्ता : अखिलेश
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एक बार फिर कुछ बड़ा हो सकता है।
लखनऊ (जेएनएन)। राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पचड़ों को भूलकर 2017 में सरकार बनाने के लिए जुटें। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा, " सब ठीक है। सभी पचड़ों को भूलकर विकास रथ यात्रा और रजत जयंती समारोह को सफल बनाएं। सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।"
पढ़ें- अखिलेश व शिवपाल में नोंकझोंक, मुख्यमंत्री ने मुलायम से की मुलाकात
इससे पहले उस समय हड़कंप मच गया था जा करीब दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री राज्यपाल राम नाईक से मिलने राजभवन पहुंच गये थे। अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि शायद मुख्यमंत्री इस्तीफा देने या विधान सभा भंग करने की सिफारिश के लिए राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
पढ़ें- समाजवादी पार्टी तथा परिवार में सब ठीक है : शिवपाल सिंह यादव
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और कहा कि सभी लोग जी जान से दुबारा सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।इससे पहले शिवपाल यादव ने मंत्री पवन पांडे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उन्हें मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त किया जाए. हालांकि अभी तक इस पर मुख्यमंत्री ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
देखें तस्वीरें : लखनऊ में समाजवादी पार्टी में हलचल जारी
पढ़ें- मुलायम से मिले अखिलेश, मंत्रिमंडल में वापस होंगे शिवपाल व बर्खास्त मंत्री