Move to Jagran APP

तालिबानी फंड से मनाया जा रहा मुलायम का बर्थ डे : आजम खां

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने आज फिर आग उगली है। आजम खां ने रामपुर में

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 02:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 02:44 PM (IST)
तालिबानी फंड से मनाया जा रहा मुलायम का बर्थ डे : आजम खां

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने आज फिर आग उगली है। रामपुर में अपने विवादित बयान से आजम खां फिर सुर्खियों में हैं। रामपुर में मुलायम सिंह यादव के बर्थ डे पर हो रहे खर्चे के सवाल पर वह बुरी तरह भड़क गए और कहा कि सब तालिबानी फंड है।

loksabha election banner

पत्रकारों ने जब उनसे इतने बड़े आयोजन पर फंड की बाबत पूछा तो उन्होंने आग उगल दी। पत्रकारों पर भड़क गये। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन आसानी से नहीं हो सकता है। इस भव्य आयोजन की फंडिंग तालिबानी है। इतना बड़ा खर्च एक व्यक्ति नहीं कर सकता है। कुछ खर्च दाउद इब्राहिम ने वहन किया है तो कुछ अबु सलेम ने किया है। इसके बाद बाकी का खर्च वो उठा रहे हैं जो आतंकी ऊपर चले गए हैं।

मुलायम सिंह अपने जन्मदिन पर 75 फुट लंबा केक काटेंगे। इस केक का वजन 400 किलो का है। इसको तैयार करने के लिए देश की प्रख्यात बेकरी से कारीगरों को लगाया गया है। साथ ही जन्मदिन पर मुलायम सिंह यादव लंदन से मंगवाई गई बग्घी की सवारी भी करेंगे। आज देर रात मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। मुलायम यादव जीवन के 75 वर्ष पूरा करने के बाद 76वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। उनके जन्मदिन को रामपुर में बेहद शाही तरीके से मनाया जा रहा है। इसका आयोजन कैबिनेट मंत्री आजम खां की देखरेख में हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.