लखनऊ में टोना-टोटका के शक में बेटे ने की मां की हत्या
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज के ग्राम दुनियापतिखेड़ा में एक युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे मां की मौके पर पही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बेटे को शक था कि उसकी मां उस पर टोना टोटका करा रही है। जिससे उसकी तबियत खराब रहती
लखनऊ । राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज के ग्राम दुनियापतिखेड़ा में एक युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे मां की मौके पर पही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बेटे को शक था कि उसकी मां उस पर टोना टोटका करा रही है। जिससे उसकी तबियत खराब रहती है और व्यापार भी नहीं चल रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे बसंत कुमार को किया गिरफ्तार।
पुलिस के अनुसार राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में निवासी बसंत कुमार घर के पास ही छोटी-मोटी दुकान करके अपना काम चलता है। वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। जबकि उसकी मां अलग रहती है। उसे पिछले काफी दिनों से शक था कि उसकी मां उस पर टोना टोटका कराती है। जिसके चलते उसकी तबियत खराब रहती है और व्यापार भी नहीं चल रहा है। इसी शक में आज सुबह उसने कुल्हाड़ी से काटकर मां की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।