Move to Jagran APP

हॉकी के शहंशाह शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान

आधुनिक हॉकी के शहंशाह कहे जाने वाले वाराणसी के मुहम्मद शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार लक्ष्मण अवार्ड दिया जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 04:23 PM (IST)
हॉकी के शहंशाह शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान

लखनऊ (जेएनएन)। आधुनिक हॉकी के शहंशाह कहे जाने वाले वाराणसी के मुहम्मद शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार लक्ष्मण अवार्ड दिया जाएगा। पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार और क्रिकेटर सुरेश रैना को लक्ष्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। खेल विभाग जल्द ही लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों की सूची जारी करेगा। पुरस्कारों में तीन लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि के अलावा लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति प्रदान की जाएगी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खेल विभाग के सूत्रों के मुताबिक पुरस्कारों के लिए चयनित पांच सदस्यीय टीम ने रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में युगल स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने वाले मेरठ के मनु अत्री और यहीं की एथलीट सीमा पुनिया के नाम पर भी मुहर लगायी है। अपने जमाने के दिग्गज एथलीट विजय सिंह चौहान को भी लक्ष्मण अवार्ड दिया जाएगा। पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी गोरखपुर की प्रेम माया को भी रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2014-15 और वर्ष 2016-17 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों के लिए करीब बीस खिलाडिय़ों के नामों पर विचार चल रहा है। चयन के लिए जो समिति बनायी गई है उसमें प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर जैन, खेल निदेशक डॉ.आरपी सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक राजेंद्र सिंह, अर्जुन अवार्डी गुलाबचंद और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि डॉ. विजय सिन्हा को शामिल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.