राज्य एनसीसी कर्मी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ
लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। एनसीसी के राज्य कर्मियों ने सैन्य अधिकारियों पर कर्मचारियों का उत्पीड़न क
लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। एनसीसी के राज्य कर्मियों ने सैन्य अधिकारियों पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर कल ंमोर्चा खोल दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया एनसीसी के तृतीय श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र लिख सैन्य अधिकारियों के अधीनस्थ कार्य करने पर असमर्थता व्यक्त की है।
राज्य कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। सैन्य अधिकारियों के राज्य कर्मचारियों का हित यह कहकर इन्कार कर दिया जाता है कि यह उनके द्वारा नहीं किया जा सकता है। वहीं शासन व प्रशासन द्वारा राज्य कर्मचारियों की उपेक्षा यह समझते हुए की जाती है कि एनसीसी विभाग में कार्यरत सिविल कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारी होते हैं। पदाधिकारियों ने मुख्य मांग रखी है कि एनसीसी विभाग में राज्य कर्मचारियों के प्रशासनिक कार्यो के निष्पादन हेतु प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के किसी भी अधिकारी की नियुक्ति की जाए। कहा कि यदि एक माह में सरकार निर्णय नहीं करती तो प्रदेशव्यापी आदोलन किया जाएगा।