योगी राज में भाषण अच्छे कामकाज अखिलेश सरकार जैसा : रामलाल राही
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही ने कहा कि योगी राज में भाषण तो अच्छे सुनने को मिले मगर कामकाज अखिलेश सरकार के जैसा ही है।
सीतापुर (जेएनएनव)। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही ने योगी सरकार के कामकाज पर सवालिया निशान लगाए हैं। उन्होंने कहा कि योगी राज में भाषण तो अच्छे सुनने को मिले मगर कामकाज अखिलेश सरकार के जैसा ही है। रामलाल राही हरगांव भाजपा विधायक सुरेश राही के पिता है। केंद्रीय मेंत्री के रूप में उनके पास गृह विभाग रहा करता था।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले तक होने लगी मानसून की दस्तक
उन्होंने आज सीतापुर में मीडिया से बातचीत में राही ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन की सोच न बदली तो हम सब तीन वर्ष बाद वैसे ही तकते रह जाएंगे जैसे अखिलेश के मंत्री और सलाहकार तकते रहे गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस जिले में जनता के बजाय भ्रष्ट प्रशासन की आवाज शासन को पहुंचायी जाती हो, यह भविष्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद भी प्रशासनिक कार्य उसी तरह चल रहे हैं, जैसे अखिलेश यादव के राज में चल रहे थे। जनपद सीतापुर में कुछ दिनों पूर्व शहर में हुई तीन हत्याओं और हरगांव थाने के एक दलित परिवार के व्यक्ति का गायब किए जाने की घटनाएं बड़ी हृदय विदारक हैं।
यह भी पढ़ें: आइएएस अनुराग मौत मामले में एलडीए वीसी से राज उगलवाने की तैयारी
सबसे बड़ी बात तो यह है कि पूरे जनपद में यह संदेश गया है कि पुलिस सच्चाई से हटकर बोल रही है। जिस पर न तो पीडि़त परिवार को भरोसा है और न ही जनपद के 99 प्रतिशत नागरिकों को। उन्होंने एसपी मृगेंद्र ङ्क्षसह और अन्य पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी योग्यता का प्रदर्शन बड़े नेताओं के जिलों में कराएं। सीतापुर जैसे 44 लाख की आबादी वाले जिले से इन्हें नहीं हटाया तो आंदोलन शुरू होगा। यह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होगा, जिसमें समस्त व्यापारी, दलित शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा में हैं, जनता को न्याय मिले इसलिए हम सदस्य बने हैं।