मोहन सिंह के सपनों को पूरा करेगी सपा : शिवपाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मोहन सिंह की पहली पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी ने उनके सपनों को
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 04:07 PM (IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मोहन सिंह की पहली पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी ने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। देवरिया में उनके आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनके नाम पर कई योजना शुरू करने की घोषणा भी की।
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज मोहन सिंह न्यास की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी स्व मोहन सिंह के सपनों को पूरा करेगी। देवरिया के बरहज में सेतु निर्माण के अलावा लखनऊ के लोहिया पार्क में उनके नाम से संग्रहालय भी बनेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें