Move to Jagran APP

सपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, तय होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के छह राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम आज दिल्ली में तय होंगे। बै

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 11:13 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 11:13 AM (IST)
सपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, तय होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के छह राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम आज दिल्ली में तय होंगे। बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शामिल नहीं होंगे। शिवपाल जापान के दौरे पर हैं जबकि अखिलेश यादव शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ में अपनी व्यस्तताओं के कारण इस बैठक इसमें शामिल नहीं होंगे। राज्यसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं।

loksabha election banner

राज्यसभा में संख्याबल के हिसाब से उत्तर प्रदेश से सपा के छह सदस्य चुने जाने हैं। जिनका एलान आज होना है। इसके लिए दिल्ली में मुलायम सिंह के आवास पर सपा संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही है। राज्यसभा की जिन दस सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है उनमें तीन सपा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर खाली हो रही हैं। बदले हालात में सपा कम से कम छह सीट जीत सकती है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह भले ही निजी राय कुछ भी रखते हों लेकिन वह दूसरे नेताओं के साथ भी खुलकर चर्चा करते हैं। सहमत होने पर उनकी राय को अहमियत भी देते हैं। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सपा मुखिया प्रत्याशियों के चयन पर रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव के साथ चर्चा कर चुके हैं। संभव है सपा संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों के चयन के लिए मुलायम सिंह यादव को अधिकृत कर दे। यदि मुलायम को अधिकार सौंपा गया तो उम्मीदवारों के ऐलान में एक-दो दिन और लग सकते हैं।

सपा संसदीय बोर्ड के 27 अक्टूबर को हुए पनर्गठन में बोर्ड में पहली बार शामिल कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव जापान दौरे पर हैं। बोर्ड में मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष, मोहम्मद आजम खां, किरनमय नंदा, रवि प्रकाश वर्मा, जो एंटोनी, शिवपाल यादव को सदस्य चुना गया है। प्रो. राम गोपाल यादव खुद सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। बोर्ड में सदस्य का एक पद पूर्व सांसद मोहन सिंह के निधन के बाद से ही रिक्त चल रहा था। शिवपाल यादव को इसी रिक्त पद पर समायोजित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.