Move to Jagran APP

गोरखपुर के महदेवा ग्राम प्रधान की हत्या में बसपा विधायक नामजद

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में महदेवा जंगल के ग्राम प्रधान और सपा नेता की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। दो बाइक पर सवार चार बदमाश कल देर रात घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 11:05 PM (IST)
गोरखपुर के महदेवा ग्राम प्रधान की हत्या में बसपा विधायक नामजद

लखनऊ। गोरखपुर के महदेवा के ग्राम प्रधान, सपा नेता मनोज यादव रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना में बसपा विधायक समेत छह लोग नामजद किये गए हैं। परिवारीजनों के अनुसार मनोज रात अपने सड़क किनारे वाले मकान में सो रहे थे। तभी बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया और मनोज के खोलते ही उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता वृज किशोर की तहरीर पर पुलिस ने बसपा विधायक जय प्रकाश निषाद, दुर्गेश चौधरी, कृष्णा चौधरी, रवि निषाद, विवेक यादव, कविंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मनोज प्रापर्टी डीलर का भी काम करते थे। सपा यूथ बिग्रेड विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके थे। पुलिस प्रापर्टी के कारोबार व पुरानी रंजिश मानकर तफ्तीश कर रही है।

loksabha election banner

गोरखपुर में ग्राम प्रधान की हत्या

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में महदेवा जंगल के ग्राम प्रधान मनोज यादव की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। आवाज सुनकर पहुंचे घर वालों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर वालों का आरोप है कि बसपा विधायक जय प्रकाश निषाद और उसके गुर्गों ने हत्या की है। मनोज यादव की हत्या के विरोध में चौरीचौरी बंद हो गया। ग्रामीणों ने भोंपा चौराहे पर जाम लगा दिया है। हत्या के विरोध में ग्रामीण चौरीचौरा कस्बे में पहुंच गए और बाजार बंद कर जाम लगा दिया। मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं।

विधायक ने दी थी धमकी

महदेवा जंगल दो ग्राम सभाओं में बंट गया है। मनोज इस बार राघोपुर से चुनाव लडऩा चाहते थे। उनके पिता के अनुसार वहां पर कुछ लोग विरोध कर रहे थे वहीं विधायक भी मनोज के विरोधियों की मदद कर रहे थे। कहा कि विधायक 20 दिन पहले मेरे घर आए थे और धमकी दिए कि अपने लड़के को समझा दो वरना उसकी हत्या हो जाएगी।

आरोप पूर्णतया गलत : विधायक

विधायक जय प्रकाश निषाद का कहना है कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूर्णतया गलत है और यह जांच का विषय है। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.