Move to Jagran APP

मोदी सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी

रायबरेली में आज अपने संसदीय क्षेत्र की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया मोदी सरकार पर बरस पड़ीं। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अफसरों ने यह जानकारी दी कि केंद्र से प्रधानमंत्री सड़क योजना में धन नहीं मिल रहा। इतना सुनते ही आग बबूला

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 28 May 2015 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 03:56 PM (IST)
मोदी सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी

लखनऊ। रायबरेली में आज अपने संसदीय क्षेत्र की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया मोदी सरकार पर बरस पड़ीं। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अफसरों ने यह जानकारी दी कि केंद्र से प्रधानमंत्री सड़क योजना में धन नहीं मिल रहा। इतना सुनते ही आग बबूला सोनिया ने मोदी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कह डाला कि सरकार का सियासी रंजिश का बदला रायबरेली से ले रही है।उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय तथा रायबरेली के जिलाधिकारी भी हैं। इसके बाद सोनिया गांधी का आपदा पीडि़त किसानों को राहत का चेक बांटने का है। इस आयोजन में प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगी।केंद्रीय मानव विकास मंत्री स्मृति पर कल खासी हमलावर रहीं प्रियंका गांधी को आज उनकी मां तथा रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी का भी साथ मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। शाम को उनका पुत्री के साथ दिल्ली लौटने का कार्यक्रम भी है। सोनिया गांधी ने अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने से पहले बछरावां रेल हादसे में मारे गये लोगों के परिवारीजन को चेक बांटा। इसके साथ ही सोनिया गांधी डिघिया घाट में आपदा पीडि़त किसानों को चेक भी बांटेंगी। इसके साथ प्रदेश तथा जिला संगठन की समीक्षा करने के अलावा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। सोनिया गांधी विशेष विमान ने रायबरेली के फुरसतगंज पहुंची। इसके बाद उनका काफिया भुएमऊ गेस्ट हाउस रवाना हो गया। यहां उनका करीब एक घंटे तक रुकने का कार्यक्रम है। यहां पर उनके साथ उनकी पुत्री प्रियंका गांधी भी हैं। ïदिन में 11 बजे सोनिया गांधी बचत भवन में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में शिरकत करेंगी। इसके बाद दिन में करीब ढाई बजे उनका कार्यक्रम फिरोज गांधी कालोनी में सांसद निधि से हुए कार्यों का लोकार्पण करने का है। तीन बजे से वह रायबरेली में रहेंगी। सांय चार बजे किसानों को फसल मुआवजे का चेक प्रदान करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.