Move to Jagran APP

रालोद प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की मौत पर संशय बरराकर

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के बेटे आलोक सिंह उर्फ स

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 02:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 02:32 PM (IST)
रालोद प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की मौत पर संशय बरराकर

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के बेटे आलोक सिंह उर्फ सुमित की गुरुवार को गोली लगने से मौत के कारण पर अभी संशय बरकरार है। आलोक को मुन्ना सिंह के पैतृक गाव फैजाबाद के रौनाही थाना क्षेत्र के महोली में रहस्यमय परिस्थिति में गोली लगी थी।

loksabha election banner

गोली लगने के बाद आलोक भी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया था। उसकी स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने फौरन ऑपरेशन का फैसला किया, लेकिन आपरेशन शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मुन्ना सिंह चौहान के दो बेटों में आलोक छोटा था।

दीपावली पूजन के बाद गुरुवार की शाम मुन्ना सिंह के घर में शस्त्र पूजा हो रही थी। इसी बीच पूजा स्थल पर रखे रिवाल्वर से चली गोली आलोक की बाईं कनपटी के ऊपर लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन जब कमरे में पहुंचे तो आलोक घायलावस्था में पड़ा था। आनन-फानन आलोक को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। फैबाजाद के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि गोली आलोक की बाईं कनपटी के ऊपर लगी है। गोली अंदर ही फंसी है। हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया। आलोक के पिता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि आलोक आइएएस की तैयारी कर रहा था। वह दीपावली पर अपने पैतृक गाव आया था। गोली कैसे चली इस बारे में परिवारीजनों ने कुछ भी नहीं बताया।

रौनाही पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.