Move to Jagran APP

झूठ की बुनियाद पर टिकी मोदी सरकार: शिवपाल

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार झूठ की बुनियाद पर चल रही है। झूठे वादों से बनी सरकार झूठी बातें कर जनता को गुमराह कर रही है। भारी बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 07:08 PM (IST)
झूठ की बुनियाद पर टिकी मोदी सरकार: शिवपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार झूठ की बुनियाद पर चल रही है। झूठे वादों से बनी सरकार झूठी बातें कर जनता को गुमराह कर रही है। भारी बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान में केंद्र सरकार ने मदद के नाम पर एक भी रुपया नहीं दिया। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी और उनके मंत्री कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को करोड़ों रुपया दिया। आज फीरोजाबाद के सिरसागंज के नगला खंगर के उरावर गांव में जनसभा में उन्होंने यह बात कही। इससे पहले यमुना पर कौरारी पुल का शिलान्यास किया। कानून व्यवस्था को क्लीन चिट देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होने का केंद्र सरकार झूठा प्रचार कर रही है। देश के 26 प्रदेशों की तुलना में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। प्रदेश की ऊबड़ खाबड़ सड़कों पर बयान के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष झूठ बोलते हैं। प्रदेश की सड़कों पर चलने से पेट का पानी भी नहीं हिलता, जबकि राष्ट्रीय मार्गों पर गड्ढे होने से लोगों का निकलना दूभर है।

loksabha election banner

शिवराज को इस्तीफा देना चाहिए

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाले ने भाजपा के दावे की पोल खोल दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। सपा सरकार मामले की सच्चाई उजागर करने के लिए सीबीआइ जांच की मांग करती है। बाराबंकी के कोठी थाने में महिला को जिंदा जलाने पर उन्होंने कहा कि दोषी दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.