Move to Jagran APP

शिवपाल यादव का दावा, यूपी में तीन सौ से अधिक सीट जीतेगी सपा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का दावा है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। शिवपाल को चंद रोज पहले ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 14 Apr 2016 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2016 01:11 PM (IST)
शिवपाल यादव का दावा, यूपी में तीन सौ से अधिक सीट जीतेगी सपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का दावा है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। शिवपाल को चंद रोज पहले ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनका दावा है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में तीन सौ से अधिक सीट जीतेगी।

loksabha election banner

शिवपाल यादव ने आज लखनऊ में दावा किया है कि समाजवादी पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में तीन सौ से अधिक सीट जीतेगी। शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की आंधी में बहुजन समाज पार्टी को पचास व भारतीय जनता पार्टी को बीस सीट पर सिमटना पड़ेगा।

शिवपाल यादव ने चुनाव से पहले के सर्वेक्षण को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चार वर्ष में जितना विकास का काम किया है, उतना तो चालीस वर्ष में नहीं हुआ है। उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें मौर्य ने कहा था कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 400 सीट पर जीत दर्ज करेगी। शिवपाल ने कहा कि गलती से मौर्य एक जीरो ज्यादा लगा गये। उनकी पार्टी 40 सीट जीत जाये तो एक बड़ी उपलब्धि होगी। शिवपाल यादव ने कहा कि मोदी ने दो वर्ष में क्या किया। उनके काम जनता के सामने हैं। उनके कारण ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 30-40 सीट पर सिमट जाएगी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शिवपाल ने कहा की उसका प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस से बीते चुनाव में भले ही कुछ सीटें जीत लीं हो, वह तो इस बार दहाई में भी नहीं पहुंचेगी।

शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का जनाधार बहुत मजबूत है। इसके बाद कुछ जनाधार बसपा का है लेकिन वह महज 50 सीट ही जीत पाएगी। इसके बाद बीजेपी का नंबर आएगा और कांग्रेस का सफाया तय है।

शिवपाल सिंह यादव को हाल ही में उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में टिकट बांटने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.