Move to Jagran APP

कानपुर में सपा नेता के घर में चल रहा था सैक्स रैकेट

कानपुर के कल्याणपुर में एक सपा नेता के घर में पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापे के दौरान पुलिस ने वहां से 15 लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में नौ लड़कियां छुड़ाया गया है जबकि छह लड़के गिरफ्तार किये गए हैं।

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 02:26 PM (IST)
कानपुर में सपा नेता के घर में चल रहा था सैक्स रैकेट

लखनऊ। कानपुर के कल्याणपुर में एक सपा नेता के घर में पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापे के दौरान पुलिस ने वहां से 15 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में नौ लड़कियों को छुड़ाया गया है जबकि छह लड़के गिरफ्तार किये गए हैं।

loksabha election banner

रविवार रात पुलिस को कल्याणपुर के एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चुपचाप जांच कराई गई तो मामला सही मिलने पर रात में ही पुलिस ने घर में छापेमारी कर नौ लड़कियों व छह लड़कों को गिरफ्तार किया ।

जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई लड़कियों में एक कानपुर और दो एमपी की हैं, जबकि बाकी पांच कोलकाता की हैं। इनमें से एक लड़की के पास से उसका पहचान पत्र भी मिला है। इन सभी को महिला थाने में रखकर आगे की पूछताछ की जा रही है। जिस मकान से यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, वह सपा नेता दीपक गुप्ता का है। दीपक खुद को कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार संगठन का महामंत्री और समर्पण सेवा समिति एनजीओ का अध्यक्ष बताता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.