Move to Jagran APP

आरपी त्रिपाठी और बादशाह सिंह बने कांग्रेस उपाध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने महासचिव आरपी त्रिपाठी को उपाध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किया है, वहीं पूर्व मंत्री बादशाह सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM (IST)
आरपी त्रिपाठी और बादशाह सिंह बने कांग्रेस उपाध्यक्ष
आरपी त्रिपाठी और बादशाह सिंह बने कांग्रेस उपाध्यक्ष

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने महासचिव आरपी त्रिपाठी को उपाध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किया है, वहीं पूर्व मंत्री बादशाह सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया है। त्रिपाठी की उपाध्यक्षपद पर प्रोन्नति को अहम माना जा रहा है। उनके पास प्रशासन प्रभारी का दायित्व भी बना रहेगा। त्रिपाठी राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के नजदीकी माने जाते हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: आइएएस अनुराग मौत मामले में एलडीए वीसी से राज उगलवाने की तैयारी

राजबब्बर का जन्मदिन मनाया : कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को 65वां जन्मदिन मनाया गया। संचालन प्रदेश महामंत्री हनुमान त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर रामकृष्ण द्विवेदी, सत्यदेव त्रिपाठी, दीपक सिंह, वीरेंद्र मदान, हनुमान त्रिपाठी, द्विजेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, विनोद मिश्रा व प्रभुजोत बत्रा लकी भी उपस्थित थे।

तस्वीरों में देखें-भारतीय शिक्षण मंडल बैठक में राज्यपाल 

संजय गांधी को याद किया : कांग्रेस दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व.संजय गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.