उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ में घमासान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ पदाधिकारियों की कल कार्यकारिणी बैठक में चुनावी घमासान का
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ पदाधिकारियों की कल कार्यकारिणी बैठक में चुनावी घमासान को लेकर दो फाड़ हो गया। संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र और सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने संगठन कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर संयुक्त सचिव सौरभ सिंह पर संघ की छवि धूमिल करने के आरोप पद से बर्खास्त कर दिया। सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष ने सौरभ सिंह को तीन वर्ष के लिए बर्खास्त किया है।
उधर, कंप्यूटर सहायक, सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष और सचिवालय संघ के संयुक्त सचिव सौरभ सिंह की अगुवाई वाले गुट ने समय से चुनाव न कराने पर आक्रोश जताते हुए संघ को भंग करने का एलान कर दिया। सौरभ सिंह का आरोप है कि सचिवालय संघ का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र चुनाव नहीं करा रहे हैं। सौरभ सिंह ने 27 अगस्त को समीक्षा अधिकारी संघ की आमसभा की बैठक संवर्ग के काडर रिव्यू को लेकर बुलाई थी, लेकिन उन्होंने बैठक में सचिवालय संघ का चुनाव न कराने को मुद्दा बना दिया। उन्होंने बैठक में बाकायदा हस्ताक्षर कराकर संघ को भंग करने का भी एलान कर दिया। दोनों गुट ने एक दूसरे को संघ से बर्खास्त करने का भी दावा किया है। सौरभ सिंह ने दावा किया उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ को भंग करने की सूचना मुख्य सचिव तथा सचिव सचिवालय प्रशासन को भेजा गई है। साथ ही चुनाव कराने के लिए 11 सदस्यीय समिति भी गठित की गई है।