Move to Jagran APP

गंगा में मिले सौ से ज्यादा शवों पर केन्द्र सरकार को भेजी रिपोर्ट

उन्नाव के परियर घाट पर सौ से ज्यादा शवों के मिलने की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को भेज दी है। मृत्यु के बाद जलाने की बजाय जल में प्रवाहित किये शवों के सतह पर आने से यह स्थिति हुई। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम का

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 15 Jan 2015 10:14 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jan 2015 10:39 PM (IST)
गंगा में मिले सौ से ज्यादा शवों पर केन्द्र सरकार को भेजी रिपोर्ट

लखनऊ। उन्नाव के परियर घाट पर सौ से ज्यादा शवों के मिलने की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को भेज दी है।इसमें घटनाक्रम, कार्रवाई और छानबीन का ब्यौरा शामिल है।

prime article banner

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जलाने की बजाय जल में प्रवाहित शवों के सतह पर आने से यह स्थिति हुई है। केन्द्र को भेजी रिपोर्ट में उन्नाव की डीएम सौम्या अग्रवाल को नदी की स्वच्छता की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की स्पष्ट हिदायत देने की बात कही गई है। इसके बाद अब वहां जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। सभी शवों को जलाया जा रहा है। 81 शवों का डीएनए नमूना लिया गया है। उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आसपास के 45 गांवों के ग्राम प्रधानों से रिपोर्ट तलब की गयी है। छह माह के भीतर उनके यहां हुई मौतों का ब्योरा मांगा गया है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर इनका मिलान होगा। इसके अलावा मौके पर शांति पाठ का भी आयोजन किया गया है।

शव प्रवाहित करने पर रोक

उन्नाव प्रशासन ने आज गंगा में शव प्रवाहित करने पर रोक लगा दी और घाट पर पुलिस-पीएसी का चौकस पहरा बैठा दिया। घाट पर आज भी जेसीबी से सफाई का काम चलता रहा। सख्ती के कारण अंतिम संस्कार के लिए मात्र दो शव घाट पर पहुंचे। प्रशासन ने निर्णय किया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षक करेंगे। ग्राम प्रधानों को भी शव प्रवाहित नहीं होने देने की जिम्मेदारी दी गई है।

मामले की हो सीबीआइ जांच : माया

बसपा प्रमुख मायावती ने उन्नाव के गंगाघाट पर 100 से ज्यादा लाशें मिलने से दहशत में आए प्रदेशवासियों के प्रति चिंता जताई और पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग करती हैं।

कांग्रेस को षड्यंत्र की आशंका

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने गंगा नदी में भारी संख्या में शवों के मिलने के मामले में बड़े षड्यंत्र की आशंका जतायी है। खत्री ने कहा कि शवों के मिलने से लोगों के मन में संशय है कि ये कहां से आईं। इनकी मौत कैसे हुई। इन सवालों का कोई संतोषजनक जवाब पुलिस व प्रशासन नहीं दे सका है। पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाने के लिए उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायधीश से जांच करायी जाए।

झांसी में शवों का डीएनए सैंपल

झांसी में बेतवा नदी में कल आधा दर्जन शव मिलने की घटना के बाद आज सभी शवों के डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए गए और जंगल में ही गड्ढा खोदकर अन्तिम संस्कार कर दिया गया। सभी शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से गुजरने के बाद जल प्रवाहित किए गए थे। यहां बेतवा नदी के नोटघाट किनारे दर्जनों की संख्या में शव मिलने की घटना से सनसनी फैल गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.