Move to Jagran APP

बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म, मथुरा में कांस्टेबल बना आरोपी

बदायूं में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने दो माह तक दुष्कर्म किया और मथुरा की चौकी के कांस्टेबल पर उसकी बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 10:25 PM (IST)
बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म, मथुरा में कांस्टेबल बना आरोपी
बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म, मथुरा में कांस्टेबल बना आरोपी

लखनऊ (जेएनएन)। बदायूं में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने उसके साथ दो माह तक दुष्कर्म किया और मथुरा  की एक चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर उसकी बेटी ने ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। एक आरोपी फरार जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: विश्वास भरी योगी सरकार के उपलब्धि भरे 100 दिन के दावे

बदायूं में अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म 

बदायूं में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर युवक उसके साथ दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जब दूसरों से संबंध बनाने का दबाव बनाया तो पीडि़ता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीडि़ता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त पिता ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक उसकी पुत्री का दो माह तक शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता पर अन्य लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया तो पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है। 

हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप

मथुरा  की एक चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर उसकी बेटी ने ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बेटी सोमवार को आई थी, तभी पिता ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे एचसीपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे निलंबित भी कर दिया है। बेटी को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा है।  हेड कांस्टेबल की बेटी का आगरा में इलाज चल रहा है। वह सोमवार को दवा लेने चंडीगढ़ से आगरा गई थी। वहां कई टेस्ट बताए गए। ऐसे में वह सोमवार शाम को पिता के पास आ गई। बेटी का आरोप है कि रात 11 बजे पिता ने बंद कैंटीन में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने पति को मामले की जानकारी दी तो पति चंडीगढ़ से चल दिया। रास्ते में फिर फोन आया और कहा कि पिता ने दोबारा दुष्कर्म किया है। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई के आदेश हुए। इसके बाद पीडि़त के पति की तहरीर पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी एचसीपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.