Move to Jagran APP

संयुक्त बैठक का एक एजेंडा 2019 से पहले राम मंदिर बनाएंगे

एक बार फिर विश्व हिन्दू परिषद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर मुखर हो रही है। आज विहिप व बजरंग दल की काशी में हुई संयुक्त प्रांतीय बैठक में वर्ष-२०१९ से पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। विहिप गो व गंगा रक्षा पर

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2015 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2015 09:05 PM (IST)
संयुक्त बैठक का एक एजेंडा 2019 से पहले राम मंदिर बनाएंगे

लखनऊ। एक बार फिर विश्व हिन्दू परिषद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर मुखर हो रही है। आज विहिप व बजरंग दल की काशी में हुई संयुक्त प्रांतीय बैठक में वर्ष-२०१९ से पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। विहिप गो व गंगा रक्षा पर भी राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। अभियान से जन-जन को जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे छाए रहे

आज वाराणसी के लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान राम मंदिर, गो व गंगा रक्षा सहित अन्य गंभीर विषयों पर विशद मंथन हुआ। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष-२०१९ से पहले राम मंदिर निर्माण के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर कर ली जाएंगी और भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। राष्ट्र निर्माण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भावी रणनीति तय की गई।

हर घर में देंगे तुलसी का पौधा

क्षेत्रीय संगठन मंत्री रास विहारी ने राम मंदिर निर्माण, गो-गंगा रक्षा सहित अन्य मुद्दों से जन-जन को जोडऩे के लिए गांव-गांव में अभियान चलाने पर बल दिया। हर हिन्दू के घर में तुलसी का पौधा देने, स्वच्छता व पौधरोपण अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया।

विधानसभा में भेजेंगे रामभक्त

अपने संकल्प को साकार करने के लिए विहिप समान विचारधारा संगठनों को साथ जोड़ेगी ताकि अभियान को गति मिल सके। विहिप पदाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि सूबे में वर्ष-२०१७ में होने वाले चुनाव में सक्रियता से भाग लेने तथा विधानसभा में अधिक से अधिक रामभक्तों को भेजने की दिशा में ठोस पहल करने पर भी सहमति बनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.