अब मुलायम सिंह का पद तय करने लगे राम गोविंद चाधरी
समाजवादी पार्टी में विधायक दल के नेता रामगोविंद चौधरी का मानना है कि अब मुलायम सिंह यादव कभी भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष नहीं बन सकते।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही समाजवादी पार्टी में घमासान के बाद अब पार्टी के नेता सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर भी टिप्पणी करने लगे हैं। समाजवादी पार्टी में विधायक दल के नेता रामगोविंद चौधरी का मानना है कि अब मुलायम सिंह यादव कभी भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष नहीं बन सकते।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की बुरी शिकस्त के बाद से ही शिवपाल यादव लगातार अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद वापस लेने पर अड़े हुए है। इसके बीच में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बड़ा बयान दे डाला है।
यह भी पढ़ें: बिजली विभाग ने मुलायम सिंह को थमाया चार लाख का बिल
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर आज रामगोविंद चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनती तो हमारी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव फिर से बन जाते। मगर सरकार नहीं बनी है तो अखिलेश यादव ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की समाजवादी स्मार्टफोन योजना पर भी गिर सकती है योगी सरकार की गाज
उधर शिवपाल सिंह यादव लगातार अखिलेश यादव के ऊपर हमलावर हैं। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से शिवपाल सिंह यादव आक्रामक बने हुए हैं। उन्होंने हर कार्यक्रम में अखिलेश यादव से इस्तीफ़ा देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: BSP की तस्वीर बदलने में जुटीं मायावती, नजरें BJP विरोधी गठबंधन पर
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोविंद चौधरी ने आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बारे में कहा कि तीन तलाक पर सरकार को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। समाजवादी सरकार के कामो की जांच के बारे में चौधरी ने का कि यह सरकार है या इंस्पेक्टर। उन्होंने कहा कि सरकार को जांच से भी आगे बढ़ कर कुछ करना चाहिए।