राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह गिरफ्तार
राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह गिरफ्तार
By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 02:56 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 03:00 PM (IST)
लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के पुत्र व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी भूपति भवन कांड में हुई सिपाही की मौत के मामले में हुई है। अमेठी एसपी हीरालाल बताया कि अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको सुल्तानपुर जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताते चलें कि अमेठी कोतवाली में तैनात सिपाही विजय मिश्रा की मौत भूपति भवन कांड के दौरान हो गई थी जिसमें अनंत विक्रम सिंह आरोपी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें