फर्रखाबाद में ट्रेन का इंजन फेल, अलीगढ़ में पटरी चटकी
उत्तर प्रदेश में आज सुबह दो ट्रेन दुर्घटना होते-होते बच गई। एक मामला अलीगढ़ का है तो दूसरा फर्रुखाबाद का है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 11:29 AM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज सुबह दो ट्रेन दुर्घटना होते-होते बच गई। एक मामला अलीगढ़ का है तो दूसरा फर्रुखाबाद का है।
अलीगढ़ के महरावल रेलवे स्टेशन पर आज पटरी चटक गई। देश के व्यस्त रेल रूट दिल्ली-हावड़ा पर बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। अब ट्रेनों को मेन की जगह लूप लाइन से भेजा जा रहा है। रेलवे की टीम ने पटरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
फर्रुखाबाद जिले में कानपुर-कासगंजरेल मार्ग पर कम्पिल रोड स्टेशन के पास सुबह करीब बांद्रा-रामनगर ट्रेन से नीलगाय टकरा गई। जिसके बाद से ट्रेन का इंजन फेल हो गया। यह रेल रूट करीब छह घंटे से बाधित रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें