औपचारिक रूप से बिहार में ही सपा में शामिल होंगे रघुनाथ व राम जीवन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले रघुनाथ झा के साथ जनता दल यूनाइटेड के राम जीवन सिंह के अभी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की आज लखनऊ में कोई घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है इन दोनों नेता को
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले रघुनाथ झा के साथ जनता दल यूनाइटेड के राम जीवन सिंह के अभी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की आज लखनऊ में कोई घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है इन दोनों नेता को बिहार में ही किसी कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी में शामिल कराया जाएगा।
लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद सपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राम चंद्र यादव ने बताया कि वह बिहार जा रहे हैं। वहां पहुंचने के बाद ही तय होगा कि इन दोनों नेताओं को कब तथा कहां पार्टी में शामिल कराया जाएगा।
यूपीए सरकार में 1996 में केंद्रीय मंत्री रहे रघुनाथ झा का राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना लालू प्रसाद यादव को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इनको समाजवादी पार्टी बिहार के विधानसभा चुनाव में ब्राम्हण चेहरा के रूप में पेश कर सकती है।