Move to Jagran APP

गिरफ्तारी पर आक्रोशः अखिलेश समर्थकों ने योगी के पुतले फूंके

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 06:39 PM (IST)
गिरफ्तारी पर आक्रोशः अखिलेश समर्थकों ने योगी के पुतले फूंके
गिरफ्तारी पर आक्रोशः अखिलेश समर्थकों ने योगी के पुतले फूंके

लखनऊ (जेएनएन)। उन्नाव में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के सपा कार्यकर्ता आंदोलित हो गए हैं। उन्होने सड़कों पर निकल कर योगी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन, पुतला दहन और सरकार विरोधी नारेबाजी की। पूरे प्रदेश में जगह-जगह बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की गई। शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के रवैए के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के औरैया जाते समय उन्नाव पुलिस  गिरफ्तार कर लिया था। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ेंबब्बर खालसा का खूंखार आतंकी जसवंत काला उन्नाव से गिरफ्तार

रायबरेली में आक्रोशित सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने फिरोज गांधी डिग्री कालेज चौराहा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झीनाझपटी भी हुई। बहराइच में गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने बैठक की। प्रदेश की भाजपा सरकार की निंदा की। निर्णय लिया गया कि गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर प्रदेश की तानाशाह सरकार के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इलाहाबाद के सिविल लाइंस में दो सरकारी बसों में तोडफ़ोड़ की गई। कौशांबी और प्रतापगढ़ में भी प्रदर्शन हुआ।

सपाइयों का हाईवोल्टेज ड्रामा 

सीतापुर में सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाए। फैजाबाद में अखिलेश की गिरफ्तारी पर बिफरे सपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका। बाराबंकी में आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लखीमपुर में सपाई लोहिया भवन पर जुटे और नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला और गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। करीब एक घंटे तक शहर में ये हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर और गोंडा में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। 

यह भी पढ़ेंबाढ़ से मौत या किसी के भूखा सोने पर सीधे दोषी होगा प्रशासन: योगी

योगी सरकार पूरी तरह तानाशाह

देवरिया और बाराबंकी में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की और फिर देवरिया शहर कचहरी चौराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। एक घंटे तक शहर का मुख्य मार्ग जाम रहा। बाराबंकी में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सपा नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गयी है। इस सरकार में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। आज 1947 की पूर्व की स्थिति पैदा हो गयी है। 

यह भी पढ़ेंगुरुद्वारे में ग्रंथी बना बब्बर खालसा सदस्य बलवंत गिरफ्तार

क्या है मामला

औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान कल पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थको के बीच तीखी झड़प हो गई। भाजपा के विधायक की गाड़ी के मुख्यालय में घुसने को लेकर बवाल हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। ककोर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए  भाजपा से दीपू सिंह और समाजवादी पार्टी से सुधीर यादव उर्फ कल्लू सिंह का नामांकन होना था। दीपू सिंह का नामांकन जैसे ही सम्पन्न हुआ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.