पुलिस अभिरक्षा से कुख्यात कैदी को छुड़ाया
लखनऊ। गोरखपुर जिला जेल से पुलिस अभिरक्षा में आज दिन में करीब डेढ़ बजे पेशी पर जा रहे कुख्यात बद
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 02:33 PM (IST)
लखनऊ। गोरखपुर जिला जेल से पुलिस अभिरक्षा में आज दिन में करीब डेढ़ बजे पेशी पर जा रहे कुख्यात बदमाश राणा प्रताप सिंह उर्फ पिंटू को उसके साथी छुड़ा ले गये। राणा प्रताप सिंह को पुलिस अभिरक्षा में संतकबीर नगर पेशी पर ले जाया जा रहा था।
इसके पेशी पर जाने की खबर पर पिंटू के साथियों ने उसको सहजनवा के पास पुलिस से छुड़ा लिया और फरार हो गए। एक मोटरसाइकिल पर दो सिपाहियों के बीच बैठे पिंटू को छुड़ाने की घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप है। शातिर अपराधी चंदन का साथी पिंटू सिंह आठ महीने पहले ही कार्बाइन के साथ गिरफ्तार हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें