Move to Jagran APP

दिल्ली में तय होंगे यूपी के मंत्रियों के विभाग, सीएम योगी आदित्यनाथ गए

अब मंत्रियों के विभाग दिल्ली मे तय होंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दिल्ली गए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:18 PM (IST)
दिल्ली में तय होंगे यूपी के मंत्रियों के विभाग, सीएम योगी आदित्यनाथ गए
दिल्ली में तय होंगे यूपी के मंत्रियों के विभाग, सीएम योगी आदित्यनाथ गए
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दो डिप्टी सीएम तथा 22 कैबिनेट मंत्रियों के साथ आदित्यनाथ योगी के शपथ लेने के बाद तय था कि कल तक विभागों का बंटवारा हो जाएगा। पूरी उम्मीद थी कि कल शाम तक मंत्रियों के विभाग बंट जाएंगे लेकिन, यह तय नहीं हो सका। अब मंत्रियों के विभाग दिल्ली मे तय होंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दिल्ली गए हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हरी झंडी मिलने के बाद ही मंत्रियों के विभागों को सार्वजनिक किया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली गए हैं। वह आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। 
भाजपा मंत्रियों के विभागों को लेकर बहुत ही सतर्क है। कुछ मंत्री अपनी पंसद का विभाग चाहते हैं लेकिन, नेतृत्व उनकी कार्यक्षमता के आकलन के साथ पारदर्शी व्यवस्था चाहता है। कल राज्यपाल ने मंत्रियों को चाय पार्टी दी थी।
शुरू में यही संकेत मिले थे कि उनकी पार्टी खत्म होने के बाद विभागों की जानकारी दे दी जाएगी। इस संदर्भ में भाजपा के महत्वपूर्ण सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों के विभागों पर भाजपा अध्यक्ष से मंथन के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दिल्ली जाएंगे। वहां विभाग तय होगा।
उल्लेखनीय है मंत्रियों के विभागों के संदर्भ में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने कल संगठन महामंत्री सुनील बंसल से भी चर्चा की थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.