Move to Jagran APP

पढ़ें, सपा घमासान का चढ़ता सूरज, अब तक 21 मंत्रियों पर चली तलवार

अखिलेश ने अपनी साढ़े चार साल की सरकार में मंत्रियों पर समय समय पर कार्रवाई कर सख्त मुख्यमंत्री होने का संकेत दिया है। साथ में देखें-सपा घमासान का चढ़ता सूरज।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 12:05 AM (IST)
पढ़ें, सपा घमासान का चढ़ता सूरज, अब तक 21 मंत्रियों पर चली तलवार

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में आज फिर से घमासान मच गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने इस कार्रवाई से साफ संदेश दे दिया कि अब अमर सिंह का कोई करीबी सरकार में नहीं रहेगा। हालांकि अखिलेश ने अपनी साढ़े चार साल की सरकार में मंत्रियों पर समय समय पर कार्रवाई कर सख्त मुख्यमंत्री होने का संकेत हमेशा दिया है। उनकी सरकार में अब तक 21 मंत्रियों को बर्खास्त किया गया। इनमें सात को दोबारा सत्ता सुख मिला।

loksabha election banner

पढ़ें- सीएम अखिलेश के आज तुरुप का पत्ता चलने का दिन

इस सरकार में मंत्रियों पर पहली कार्रवाई अक्टूबर 2012 में हुई थी, तब राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। फरवरी, 2013 में पंडित सिंह दोबारा मंत्री बने। मार्च 2013 में रघुराज प्रताप सिंह को इस्तीफा देना पड़ा। अक्टूबर, 2013 में राजा भैया को फिर मंत्री बनाया गया। अप्रैल 2013 में मंत्री राजाराम पांडेय को बर्खास्त किया गया। अक्टूबर 2015 में मुख्यमंत्री ने आठ मंत्रियों राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, अंबिका चौधरी, शिवकुमार बेरिया, नारद राय, शिवाकांत ओझा, आलोक शाक्य, योगेश प्रताप सिंह व भगवत शरण गंगवार को बर्खास्त किया। वर्ष 2016 में 27 जून को नारद राय को दोबारा मंत्री बनाया। शिवाकांत ओझा, मनोज पाण्डेय भी दोबारा मंत्री बने।

पढ़ें- सपा महासचिव रामगोपाल यादव का ऐलान-अखिलेश का विरोध करने वाला हारेगा

इससे पहले नौ मार्च, 2014 को बर्खास्त आनंद सिंह व मनोज पारस दोबारा मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सके। इसके बाद कौमी एकता दल से गठबंधन से नाराज मुख्यमंत्री ने बलराम यादव को 21 जून को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्तगी महज छह दिन बाद 27 जून को बलराम फिर मंत्री बने। पिछले दिनों समाजवादी परिवार के सत्ता संग्रंम में कुर्सी गंवाने वाले राज किशोर सिंह व गायत्री प्रजापति में भी गायत्री दोबारा मंत्री बनने में सफल रहे। आज 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।

पढ़ें- अखिलेश का बदली सियासी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संकेत

सपा घमासान का चढ़ता सूरज

भोर सूरज की किरण के साथ कदम-दर-कदम बढ़ता सत्ता और सपा का आज का ताज घटनाक्रम जिसमें चार मंत्रियों पर गाज गिरी और रामगोपाल यादव भी सपा से बाहर हो गए।

  • - सुबह सात बजे: रामगोपाल यादव द्वारा मुंबई से सुबह छह बजे लिखा गया पत्र सार्वजनिक।
  • -11 बजे: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर विधायकों के साथ बैठक शुरू की।
  • - 11.15 बजे : सपा मुखिया मुलायम सिंह के आवास पर कई बरिष्ठ नेता और शिवपाल भी पहुंचे।
  • - 11.30 बजे: शिवपाल सिंह यादव को मंत्री पद से बर्खास्त करने की खबर।
  • - 11.40 बजे: मंत्री नारद राय, ओम प्रकाश और शादाबा फातिमा की भी बर्खास्तगी की सूचना।
  • - 11.50 बजे: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बैठक खत्म।
  • - दोपहर 12.20 बजे : एमएलसी आशु मलिक का रामगोपाल पर हमलावर फेसबुक पोस्ट वायरल।
  • - 12.40 बजे: अमर सिंह के पोस्टर फाडऩे व जलाने का शुरू हुआ सिलसिला।
  • - 1.28 बजे: राजभवन से बर्खास्त 4 मंत्रियों की सूची जारी।
  • - 1.30 बजे: रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे।
  • - 1.40 बजे : मुलायम के आवास से शिवपाल व अन्य नेता निकले।
  • - 2.12 बजे: मंत्री आजम खां का बयान किसी को कैबिनेट में रखने न रखने का सीएम को विशेषाधिकार।
  • - 2.20 बजे : सपा कार्यालय पहुंचे शिवपाल यादव।
  • - 2.45 बजे: शिवपाल ने पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल में रखना न रखना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार।
  • - 2.50 बजे: शिवपाल बोले, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता सीबीआइ से बचने के लिए भाजपा से मिले।
  • - 3.40 बजे : शिवपाल ने दोबारा प्रेस कांफ्रेंस कर रामगोपाल सपा से निकाले जाने की घोषणा की।
  • - 3.50 बजे : शिवपाल ने कहा कि रामगोपाल ने पिछले दिनों तीन बार भाजपा नेताओं से मुलाकात की
  • - शाम 6.30 बजे: मुलायम सिंह यादव ने अपने घर पर कोर ग्रुप की बैठक बुलाई।
  • - 7.00 बजे : शिवपाल ने आवास पर कार्यकर्ताओं से कहा, कल सुबह नौ बजे पहुंचे पार्टी कार्यालय।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.