बुलंदशहर में युवक की हत्या से लोगों में आक्रोश, थाना पर पथराव
बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी छोटे की मौत से वहां पर लोग आक्रोशित हैं। इन लोगों ने सलेमपुर थाना पर जमकर पथराव किया। पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल है। आक्रोशित लोगों ने सरकारी वाहनों को अपना निशाना बनाया। इन्होंने रोडवेज बस तथा अन्य गाडिय़ों में तोडफ़ोड़
लखनऊ। बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी छोटे की मौत से वहां पर लोग आक्रोशित हैं। इन लोगों ने सलेमपुर थाना पर जमकर पथराव किया। पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल है। आक्रोशित लोगों ने सरकारी वाहनों को अपना निशाना बनाया। इन्होंने रोडवेज बस तथा अन्य गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। मौके पर करीब पांच हजार लोगों की भीड़ जमा है जबकि पुलिस बैकफुट पर है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से छोटू कल रात गन्ना डालने साबितगढ़ मिल जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे ट्रैक्टर से उतार लिया, और उसे अपने साथ उठा ले गये। इन लोगों का आरोप था कि छोटू ने वाहन में टक्कर मार दी है। छोटू के साथ में गन्ना लेकर जा रहे अन्य लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन पता न चलने पर उसके परिवारवालों के साथ पहासू थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसकी तलाश में लापरवाही बरती, जिससे उसे कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह सलेमपुर थाने से सौ मीटर दूर एक पेड़ से उसका शव लटका मिला। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर सलेमपुर थाने पर पथराव कर दिया। रोडवेज बसों व कई अन्य गाडिय़ों के शीशे तोड़े। पथराव में इंस्पेक्टर पीएल वर्मा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर पुलिस को शव नहीं उतारने दिया। इस पर एसएसपी आनंद देव तिवारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।