यूपी में आशाराम के खिलाफ व समर्थन में प्रदर्शन
लखनऊ। लड़की से दुष्कर्म के मामले में विवादों में घिरे आशाराम बापू के खिलाफ शाहजहांपुर में अ
लखनऊ। लड़की से दुष्कर्म के मामले में विवादों में घिरे आशाराम बापू के खिलाफ शाहजहांपुर में आक्रोश चरम पर है। पीड़ित बालिका के गृह जनपद शाहजहांपुर में लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टर चिपकाए हैं। जबकि सहारनपुर में आसाराम बापू पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को खारिज करते हुए उनके हजारों अनुयायी सड़कों पर उतर आए।
आशाराम बापू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आक्रोशित लोगों ने शाहजहांपुर को तो पोस्टरों से पाट दिया है। आज सुबह से लोगों की नाराजगी सड़कों पर दिखी। पीड़ित छात्रा के पिता ने आज से भूख हड़ताल की घोषणा की है। वो अपने घर से भूख हड़ताल पर निकलने की तैयारी में हैं। पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है। आशाराम बापू के आश्रम के बाहर भी काफी गहमा-गहमी है। इसको देखकर आश्रम के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
सहारनपुर में आसाराम बापू पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वालों के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए। उनका कहना था कि विदेशी ताकतों के इशारे पर यह षड्यंत्र रचा गया है। अनुयायियों ने मीडिया के दफ्तरों पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बापू के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार पर रोक लगाने की माग की। अग्रवाल धर्मशाला गोशाला रोड पर कल हजारों महिला-पुरुष अनुयायी हाथों में बैनर व तख्तिया लिए कह रहे थे कि बापू के खिलाफ जानबूझकर षड्यंत्र किया जा रहा है। शहर के मुख्य मागरें से पैदल मार्च करते हुए अनुयायी उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। उन्होंने मार्ग में जगह-जगह लोगों को हैंडबिल भी वितरित किए। इनमें कहा है कि लंबे समय से संत आसाराम बापू व आश्रम को बदनाम करने के उद्देश्य से तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन सभी आरोप झूठे व निराधार हैं। सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सोची-समझी साजिश के तहत शाहजहापुर की लड़की को मोहरा बनाया गया है। जुलूस के दौरान हालाकि देर तक यातायात बाधित रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर