Move to Jagran APP

सपा से निष्कासित मंत्री पवन पांडेय की वापसी, कुछ और भी फेरबदल

अनुशासनहीनता में सपा से निष्कासित मंत्री पवन पांडेय की आज वापसी हो गयी। इससे इतर बरेली, सहारनपुर और महराजगंज के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 10:58 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 11:06 PM (IST)
सपा से निष्कासित मंत्री पवन पांडेय की वापसी, कुछ और भी फेरबदल
सपा से निष्कासित मंत्री पवन पांडेय की वापसी, कुछ और भी फेरबदल

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में अब अनुशासनहीनता के आरोप में सपा से निष्कासित मंत्री पवन पांडेय की आज पार्टी में वापसी हो गयी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पवन पांडेय के अलावा सैफई इटावा के चंदगीराम की बहाली को पत्र भी जारी किया है। बता दें कि पवन पांडेय को अखिलेश का बेहद करीबी माना जाता है। सपा में जारी कलह में पांडेय खुलकर अखिलेश याद के साथ थे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: सपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा शीघ्र

पवन पर एमएलसी आशु मलिक से मारपीट का आरोप लगा और इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। इतना ही नही शिवपाल यादव ने अयोध्या विधान सभा सीट से उनका टिकट भी काट दिया था। भाजपा की अहम मानी जाने वाली अयोध्या सीट पर पांडेय ने 2012 में भाजपा के चार बार के विधायक रहे लल्लू सिंह को हराकर चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: भाजपा भुनाएगी एनडी का नाम

तीन सपा जिलाध्यक्ष बदले

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बरेली, सहारनपुर और महराजगंज के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, शुभलेश यादव को बरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, इससे पहले वीरपाल यादव यहां के जिलाध्यक्ष थे। इसी तरह मजाहिर हसन मुखिया के स्थान पर जगपाल दास गुर्जर को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यमुना यादव के स्थान पर राजेश यादव को महराजगंज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Election: सपा और बसपा का दलित प्रेम दिखावा : भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.