उत्तर प्रदेश में मतदान के दूसरे दिन हिंसा में एक हत्या, दर्जनों घायल
उत्तर प्रदेश में ग्र्राम पंचायत चुनावों में हिंसा का दौर रोकने में पुलिस नाकाम रही है। मतदान के दूसरे दिन चुनावी रंजिश को लेकर टकराव और संघर्ष की वारदातों में गोली बारी और मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गया जबकि एक व्यक्ति हत्या कर दी गई। लगभग दो दर्जन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्र्राम पंचायत चुनावों में हिंसा का दौर रोकने में पुलिस नाकाम रही है। मतदान के दूसरे दिन चुनावी रंजिश को लेकर टकराव और संघर्ष की वारदातों में गोली बारी और मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गया जबकि एक व्यक्ति हत्या कर दी गई। लगभग दो दर्जन लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
महराजगंज के बड़हरा इन्द्रदत्त में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। बस्ती के हटवा बाजार ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान जैनुल्लाह व निवर्तमान प्रधान एजाज अहमद इस बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। रविवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर चले। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
अलीगढ़ के गांव मोहकम-पिथनपुर में मतदान के दौरान निवर्तमान प्रधान प्रमोद यादव व प्रधान पद के प्रत्याशी बॉबी के समर्थकों में कहासुनी हो गई थी। सुबह बॉबी के भाई गजेंद्र को किसी ने गोली मार दी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में बॉबी ने प्रमोद यादव आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनपुरी के गांव टोडपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी सुनीता चौहान के पति ब्रह्मपाल (30) को चुनाव प्रचार से लौटते वक्त गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें आगरा में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष बेवर घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। उधर, गांव रोपनपुर में भी प्रधान पद के प्रत्याशी समर्थक योगेंद्र (25) को गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव धनमऊ में चुनावी रंजिश में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक पक्ष की बीना गोली लगने से घायल हो गई। दूसरे पक्ष से रामवती को भी गोली लगी है। गांव भूटा और दलीपपुर कैलई में भी चुनावी रंजिश को लेकर जमकर फायरिंग हुई।
हापुड़ के गांव बड़ौदा सिहानी में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अन्य गांव सबली में दो प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट हुई में चार लोग घायल हो गए। सहारनपुर के गांव मोहम्मदपुर कंधेला में दो प्रत्याशियों के परिवारों में संघर्ष में कई महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
हत्यारोपी गोलियों से भूना
फीरोजाबाद के इटौली मार्ग पर बाइक सवार पांच हमलावरों ने ढोलपुरा निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा (28) को गोलियों भून डाला। सुबह 8.30 बजे वह अपने मित्र के साथ बाइक से शिकोहाबाद को निकला था। इटौली मार्ग पर दो बाइक पर आए पांच हमलावरों ने शेरा को गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस के सामने एक रिश्तेदार ने शव की शिनाख्त शेरा के रूप में की। एएसपी ग्र्रामीण संजय यादव के अनुसार जांच कराई जा रही है। बता दें कि ढोलपुरा के पूर्व प्रधान पति व हिस्ट्रीशीटर गणेश यादव को हजरतपुर में तीन मार्च की सुबह कार में गोलियों से भून दिया था। इस हत्याकांड में ढोलपुरा निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा (28), जयजेश और शेरा के रिश्तेदार आगरा के बरौली अहीर निवासी रविंद्र व कोमल सिंहके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। शेरा को छोड़ बाकी आरोपी जेल जा चुके हैं।