पाकिस्तानी किशोर को दो वर्ष कैद
लखनऊ। शाहजहांपुर किशोर न्याय बोर्ड ने पाकिस्तानी किशोर को दो वर्ष की सजा सुनाई है। ि
लखनऊ। शाहजहांपुर किशोर न्याय बोर्ड ने पाकिस्तानी किशोर को दो वर्ष की सजा सुनाई है। किशोर ने खुद पर लगे विदेशी एवं पासपोर्ट अधिनियम तोड़ने का जुर्म इकबाल कर लिया। उसे सजा की अवधि काटने के लिए किशोर न्याय गृह इटावा भेजा जाएगा।
पाकिस्तानी किशोर के मामले में आज किशोर न्याय बोर्ड की अदालत में नित्या पांडेय, अजय कुमार जैन व तसनीम कौसर ने सुनवाई की। अदालत के सामने बहस में सहायक अभियोजन अधिकारी आलोक पांडेय ने किशोर से सवाल-जवाब किए। किशोर ने अदालत के सामने 14 विदेशी अधिनियम एवं 12(1) पासपोर्ट अधिनियम के गुनाह कबूल कर लिए। उसके जुर्म इकबाल करने के आधार पर ही अदालत ने फैसला सुना दिया। अदालत में दो वर्ष की कैद में शाहजहांपुर जिला कारागार एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह बरेली में बिताए गए समय को समायोजित करने का आदेश दिया है। वर्ष 2013 में सिंधौली पुलिस ने किशोर को हरिबल्लभपुर गांव से बरामद किया था।