Move to Jagran APP

देश को सेक्युलर होना चाहिए : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि हमारे देश को सेक्युलर होना चाहिए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज देश के 66वें गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर झंडारोहण किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 01:23 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 01:28 PM (IST)
देश को सेक्युलर होना चाहिए : अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि हमारे देश को सेक्युलर होना चाहिए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज देश के 66वें गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर झंडारोहण किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि हमारे देश के सामने अभी बहुत सी बड़ी चुनौतियां हैं। इसका सामना करने के लिए देश को देश को सेक्यूलर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम धर्मनिरपेक्ष होने के बाद ही बड़ा सोच सकेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही रिश्ते जोडऩे वाली योजनाएं चला रही। जिससे हम प्रदेश और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार की सपा पेंशन योजना से 40 लाख परिवारों को मदद मिल रही है। इससे पहले हमने लैपटॉप व कन्या विद्या धन योजना शुरु की थी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के हित का ध्यान रखने वाली है। देश तथा प्रदेश के सभी नागरिको को बराबर का हक मिले। इसमें अमीर व गरीब का जरा भी अंतर नहीं होने चाहिए। देश तथा प्रदेश में सबको बराबर का हक मिले। उन्होंने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र के अनुसार सारा वादा पूरा कर रहे हैं। किसानों को मुफ्त पानी व बिजली दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.