लखनऊ रेलवे स्टेशन पर गंदगी वाले 117 लोग दंडित
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर आज गंदगी फैलाने वाले 117 लोगों को हिरासत में लिया गया। यहां आज पूरे दिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत 'ऑपरेशन क्लीन' चला। इसके तहत गंदगी फैलाने वाले बड़ी संख्यांग हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किए गए। भारतीय रेल का अब तक का सबसे
लखनऊ। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर आज गंदगी फैलाने वाले 117 लोगों को हिरासत में लिया गया। यहां आज पूरे दिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत 'ऑपरेशन क्लीन' चला। इसके तहत गंदगी फैलाने वाले बड़ी संख्यांग हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किए गए। भारतीय रेल का अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है। लखनऊ स्टेशन पर आज सुबह छह बजे से अभियान चला। उत्तर रेलवे के डीसीएम अमिताभ कुमार ने बताया कि यह भारतीय रेल का अब तक का सबसे बड़ा स्वच्छ भारत अभियान है। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर आज सुबह छह बजे से ऑपरेशन क्लीन चलाया गया है। जिसमें बड़े पैमाने पर गंदगी करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। इस अभियान मे कई दर्जन टीटीई,आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगे हुए हैं। पकड़े गए सभी लोगों से जुर्माना वसूला गया।