Move to Jagran APP

लखनऊ में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ से

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ अक्टूबर से लखनऊ में होगा। लखनऊ में सपा का राष्ट्रीय

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 04:25 PM (IST)
लखनऊ में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ से

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ अक्टूबर से लखनऊ में होगा। लखनऊ में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पहली बार हो रहा है। अधिवेशन में पहले दिन यानी आठ अक्टूबर को राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव रखे जाएंगे।

loksabha election banner

अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव को आठवीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। देश में बदली सियासी परिस्थितियों से निपटने के लिए सपा की रणनीति और नवंबर में रिक्त हो रही राज्य के कोटे की दस राज्यसभा सीटों पर चर्चा के संकेत हैं।

जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले इस अधिवेशन के दौरान ही जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। आगरा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एक साल बाद हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सबसे अहम एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष काचुनाव का होगा। सपा के संविधान के मुताबिक प्रत्येक तीन साल में अध्यक्ष का चुनाव होना जरूरी होता है, जिसका समय पूरा होने करीब है। चुनाव नहीं कराने पर चुनाव आयोग पार्टी की मान्यता खत्म कर सकता है।

इस अधिवेशन में देश भर से दस हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत 51 सदस्य होते हैं। इसमें अध्यक्ष समेत 26 सदस्यों का निर्वाचन होता है। 25 सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करते हैं। वही कार्यकारिणी के सदस्यों में एक उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, छह महासचिव और छह सचिव भी मनोनीत करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.