Move to Jagran APP

सत्ता बदलते ही लखनऊ की सड़कों के नाम भी बदले

सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर नामकरण के नए बोर्ड लगा दिए गए, इनके नामकरण के प्रस्ताव नगर निगम सदन ने पूर्व में पास किए थे।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Tue, 18 Apr 2017 09:22 AM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 09:22 AM (IST)
सत्ता बदलते ही लखनऊ की सड़कों के नाम भी बदले
सत्ता बदलते ही लखनऊ की सड़कों के नाम भी बदले

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सड़कों के नाम बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर नामकरण के नए बोर्ड लगा दिए गए। इनके नामकरण के प्रस्ताव नगर निगम सदन ने पूर्व में पास किए थे।

loksabha election banner

विधानभवन गेट नंबर सात वाली सड़क का नाम पूर्व विधायक राजा विजय कुमार त्रिपाठी के नाम पर करने का प्रस्ताव नगर निगम सदन ने वर्ष 2013 में पास किया था। यहां स्वर्गीय त्रिपाठी का आवास सिसेंडी हाउस है।
नगर आयुक्त उदयराज सिंह कहते हैं कि पूर्व विधायक राजा विजय कुमार त्रिपाठी के नाम की सड़क का प्रस्ताव नगर निगम सदन से पास हुआ और नगर निगम ने आज वहां बोर्ड लगाया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा वाले नकली देशभक्त हैं, हमें न समझाएं: अखिलेश यादव

इसी तरह विधानसभा मार्ग का नाम पूर्व में अंबेडकर मार्ग रखा गया था और लोकनिर्माण विभाग ने वहां सिर्फ नया पत्थर लगाया है। इसी तरह गोमती नगर के हुसड़िया चौराहे का नाम भी पूर्व में चंद्रशेखर आजाद रखा गया था और वहां भी बोर्ड लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे मीट कारोबारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.