Move to Jagran APP

सपा ऑफिस में लगी नई नेम प्लेट, मुलायम सिंह अब पार्टी के संरक्षक

नेम प्लेट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अखिलेश यादव तथा संरक्षक पर मुलायम सिंह यादव का नाम लिखा गया है। संरक्षक की नेम प्लेट ऊपर लगी है। उसके नीचे अध्यक्ष की नेम प्लेट है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 11:10 AM (IST)
सपा ऑफिस में लगी नई नेम प्लेट, मुलायम सिंह अब पार्टी के संरक्षक
सपा ऑफिस में लगी नई नेम प्लेट, मुलायम सिंह अब पार्टी के संरक्षक

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही समाजवादी पार्टी में बड़ा व्यापक फेरबदल हो गया है। अखिलेश यादव के मोर्चा संभाल लेने के बाद अब पाटी के मुखिया मुलायम सिंह यादव मागदर्शन मंडल में हैं। उनको पार्टी का सरंक्षक बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कल नई नेम प्लेट भी लग गई। जिसमें मुलायम सिंह यादव को संरक्षक के रूप में दर्शाया गया है।

loksabha election banner

नेम प्लेट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अखिलेश यादव तथा संरक्षक पर मुलायम सिंह यादव का नाम लिखा गया है। संरक्षक की नेम प्लेट ऊपर लगी है। उसके नीचे अध्यक्ष की नेम प्लेट है।

यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव : अंबिका के सपा छोडऩे से मुलायम आहत, नहीं करेंगे प्रचार

समाजवादी पार्टी दफ्तर पर पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की राष्ट्रीय अध्यक्ष वाली नेम प्लेट को हटा दिया गया है। समाजवादी पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने वाले मुलायाम सिंह यादव अब घोषित तौर पर पार्टी के संरक्षक हैं।

कल से पहले तक समाजवादी पार्टी के दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो नेम प्लेट लगे थे। एक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मुलायम सिंह यादव का नाम लिखा था, तो उसके ठीक नीचे दूसरे नेम प्लेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश यादव का नाम लिखा था।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election : सपा-कांग्रेस गठबंधन के फंसे पेंच को सुलझाएंगी प्रियंका गांधी

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक जनवरी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर लिया था और शिवपाल सिंह यादव की नेमप्लेट व बैनरों को उखाड़कर फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें: अंबिका चौधरी का सपा से मोहभंग, बसपा ने दिया फेफना से टिकट

समाजवादी पार्टी में बड़ा परिवर्तन

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती वर्ष में आने के साथ ही उसके रूप में बड़ा परिवर्तन होने लगा। समाजवादी पार्टी की सात अक्टूबर 1992 को लखनऊ में स्थापना की गई। देश के राजनैतिक इतिहास में यह महत्वपूर्ण अध्याय था। डेढ़-दो दशक से हाशिए पर जा चुके समाजवादी आंदोलन को मुलायम सिंह यादव ने पुनर्जीवित किया था। इसके अगले वर्ष ही 1993 में विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन हुआ था। यह मोर्चा जीता नहीं और भारतीय जनता पार्टी भी सरकार बनाने से चूक गई। मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस और जनता दल दोनों का साथ लिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.