मेरठ में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मेरठ के मवाना क्षेत्र में आज सुबह एक दंपती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र के लोग इनके घर में एकत्र हैं।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 12:04 PM (IST)
लखनऊ। मेरठ के मवाना क्षेत्र में आज सुबह एक दंपती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र के लोग इनके घर में एकत्र हैं।
मवाना के किशनपुर वीराना में नितिन तथा उसकी पत्नी अनुराधा के शव मिले हैं। इनकी संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई है। घर के किचन में दोनों के शव मिले हैं। बताया जाता है कि कल दोनों काफी झगड़ा हुआ था। नितिन शराब पीने का आदी था। जिसका अनुराधा विरोध करती थी। शराब को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें