मेरठ में छह हत्याओं से दहशत
देश के 66वें गणतंत्र दिवस पर आज दिन में मेरठ में छह शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक महिला सहित तीन बच्चों के शव एक स्थान पर मिले हैं जबकि दो शव अन्य जगह पर है। मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।
लखनऊ। देश के 66वें गणतंत्र दिवस पर आज दिन में मेरठ में छह शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक महिला सहित तीन बच्चों के शव एक स्थान पर मिले हैं जबकि दो शव अन्य जगह पर है। मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।
मेरठ के लिसाड़ीगेट के समर गार्डेन के पास एक कमरे में आज एक महिला के साथ ही तीन बच्चों के शव मिले हैं। बच्चों के साथ ही महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। बच्चे आपस में भाई-बहन हैं। इसके अलावा प्रतापपुर के जुरानपुर फाटक के पास एक महिला व पुरुष के शव मिले हैं। इनको गोली मारी गई है। इनको मकान दिलाने वाले शानू ने इनकी शिनाख्त की है। लिसाड़ी गेट के समर गार्डेन के पास एक कमरे में मारे गए चारों बच्चों की मां रुखसाना ही है जिसका शव जंगल में मिला है।
पुलिस इन हत्याओं की जांच में लग गई है। महिला का नाम रुखसाना (40 वर्ष) बताया जा रहा है। महिला का पति जेल में बंद है। माना जा रहा है कि रुखसाना के शव के पास जिस पुरुष का शव मिला है वो रुखसाना का प्रेमी हो। एसएसपी ने चार टीमों को इन हत्याकांड की तहकीकात में लगाया है। इन सभी हत्या के मामले में प्रेस प्रसंग तथा रंजिश का मामला दिख रहा है।