Move to Jagran APP

शीतलहर से कांपा उत्तर प्रदेश, दो दर्जन की मौत, यातायात प्रभावित

उत्तर तथा मध्य भारत में दो दिन से जारी कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश भी ठिठुर रहा है। कोहरे के साथ ही शीतलहरी के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। लोग दो दिन से धूप का दर्शन नहीं कर पा रहा है। ठंड की चपेट में आने से

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 10:41 AM (IST)
शीतलहर से कांपा उत्तर प्रदेश, दो दर्जन की मौत, यातायात प्रभावित

<स्त्रद्बक्>लखनऊ। उत्तर तथा मध्य भारत में दो दिन से जारी कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश भी ठिठुर रहा है। कोहरे के साथ ही शीतलहरी के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। लोग दो दिन से धूप का दर्शन नहीं कर पा रहा है। ठंड की चपेट में आने से करीब दो दर्जन लोगों की मौत मौत हो गई है। कोहरे के कारण रेल, हवाई तथा सड़क यातायात प्रभावित है। <स्त्रद्बक्>राजधानी लखनऊ का दिन का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस है। पूर्वांचल में ठंड का सितम चरम पर है। इलाहाबाद मंडल में ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। प्रतापगढ़ में आठ तथा हंडिया क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वाराणसी में हवाओं में गलन से लोग कांपते रहे। बलिया, आजमगढ़, चंदौली, भदोही, जौनपुर में भी यही हाल रहा। मीरजापुर, सोनभद्र में कोहरे से जनजीवन की रफ्तार मंद रही। गोरखपुर में रविवार सुबह बदली से हुई। दिन भर चली सर्द हवाएं चलती रहीं। <स्त्रद्बक्>पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की गति धीमी कर दी है। सर्द हवाओं से बढ़ी गलन ने हालात और ज्यादा बिगाड़ दिए हैं। बर्फीली हवा के कारण लोग देर तक घरों में कैद रहे। ठंड लगने से बदायूं, अमरोहा, बिजनौर, एटा, आगरा, बरेली और शाहजहांपुर में कुल सात लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर, कानपुर में भी गिरते पारे और कोहरे का कहर जारी रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बिंदकी में एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। कन्नौज में एक युवक व महोबा में एक महिला की मौत हो गई। रायबरेली में एक महिला व एक पुरुष ने दम तोड़ दिया। फर्रुखाबाद, हरदोई, इटावा, उरई, औरैया में कोहरे ने सड़क से रेल यातायात तक असर डाला। गलन भरी हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। वहीं, रविवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.