भाकियू के चक्का जाम का मिला जुला असर
लखनऊ। चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आज उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन (भाकि
लखनऊ। चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आज उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने चक्का जाम आंदोलन किया। प्रशासन ने प्रदेश की प्रमुख चीनी मिल के आगे सुरक्षा को बढ़ा दिया। भुगतान के मुददे पर भाकियू की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ होने वाली बैठक भी आज शाम को ही होगी।
भारतीय किसान यूनियन के इस कार्यक्रम का प्रदेश में मिलाजुला असर रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में चक्का जाम का असर नहीं दिखा जबकि मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में इसके कारण लोगों की गतिविधियां प्रभावित रहीं। कई रुटों पर पुलिस को रुट डायवर्जन करना पड़ा।
लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर, बरेली, इलाहाबाद, वाराणसी में किसान सुबाह से ही एकत्र हो गये थे। इन लोगों ने शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया। प्रशासन को भी इनके अभियान से लोगों को निजात दिलाने के लिए कई जगह पर मार्गों को परिवर्तित करना पड़ा।
बागपत के खतौली में एनएच-58 भंगेला बाइपास पर 10 बजे से ही कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए। 11 बजे जाम लगा दिया गया, जो अभी तक जारी है। बुढ़ाना में मेरठ-करनाल हाइवे पर बायवाला पर जाम लगाया। मुजफ्फरनगर में पचेंडा बाइपास, बागोवाली, रामपुर तिराहा पर जाम लगाया। वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। पुलिस फोर्स हरसंभव पुतला दहन रोकने की कोशिश में है।
ंजानसठ में पानीपत-खटीमा मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। यात्री व स्कूल के बच्चे रहे परेशान। यहा भी पुलिस मौके पर रही। सहारनपुर में भी जनपद के विभिन्न मार्गो पर जाम लगा। कई स्थानों पर आदोलनकारियों व पुलिस के बीच तीखी झड़पे भी हुई है। उत्तराखंड से आने वाले वाहनों को कलसिया मोड पर, देवबंद में, अंबाला रोड पर शाहजहापुर चेक पोस्ट पर, दिल्ली रोड पर रामपुर मनिहारान तथा बलियाखेड़ी ब्लाक में वाहनों का चक्का जाम कर दिया गया।
भाकियू के मेरठ मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिलों के अरबों का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर भाकियू पूर्व घोषणा के मुताबिक 21 अगस्त को चक्का जाम कर रही है। नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर भी जाम लगाया जाएगा। इस दौरान ट्रेनें भी रोकी जाएंगी। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल में भाकियू असरदार आंदोलन के लिए गांव में भी जनसंपर्क कर रही है। आंदोलन को देखते हुए मोदीनगर में मोदी चीनी मिल पर पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है।
---------
पांच नेता मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता
भाकियू की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर होने वाली वार्ता आज ही होगी। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मेरठ मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, लखनऊ के राजेश चौहान, हरनाम सिंह समेत पांच लोग होंगे।