आगरा के ऐतिहासिक स्थानों पर रही अफरातफरी
वीआईपी मूवमेंट के बाद भी अफसरों की गलत प्लानिंग और नासमझी से ताजनगरी आगरा के तीन ऐतिहासिक स्थलों ताज, फतेहपुर सीकरी व आगरा किला पर हजारों पर्यटकों बड़ी को परेशान झेलनी पड़ी। इन स्मारकों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गई।
लखनऊ। वीआईपी मूवमेंट के बाद भी अफसरों की गलत प्लानिंग और नासमझी से ताजनगरी आगरा के तीन ऐतिहासिक स्थलों ताज, फतेहपुर सीकरी व आगरा किला पर हजारों पर्यटकों बड़ी को परेशान झेलनी पड़ी। इन स्मारकों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गई।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद का आज आगरा दौरा था। उनको सबसे पहले ताज दिखाने के लिए पर्यटकों को 11 बजे से एक बजे तक रोका गया, लेकिन राष्ट्रपति एक बजकर दस मिनट पर आगरा पहुंचे। अमर विलास होटल में लंच करने के बाद ताज देखने के लिए उनका कार्यक्रम करीब ढाई बजे तय हो सका। निर्धारित समय से लगभग दुगुने से भी ज्यादा समय तक ताज बंद होने के कारण पर्यटक परेशान रहे। आज शनिवार है। आमतौर पर ऐतिहासिक इमारतों को देखने अन्य दिनों की अपेक्षा आज चालीस फीसदी संख्या बढ़ जाती है। राष्ट्रपति का आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी देखने का कार्यक्रम है। वहां पर भी कमोबेश पर्यटकों की स्थिति यही बनी हुई है।