पड़ोसी ने विवाहिता से गन्ने के खेत में किया दुष्कर्म
पीलीभीत में सड़क पर किसी सवारी का इंतजार कर रही अपनी पड़ोसी महिला ने एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। महिला को उसके गंतव्य तक छोडऩे के बहाने व्यक्ति उसको जबरन गन्ने के खेत में ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया। इस महिला की शिकायत के बाबजूद भी पुलिस
लखनऊ। पीलीभीत में सड़क पर किसी सवारी का इंतजार कर रही अपनी पड़ोसी महिला ने एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। महिला को उसके गंतव्य तक छोडऩे के बहाने व्यक्ति उसको जबरन गन्ने के खेत में ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया। इस महिला की शिकायत के बाबजूद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
गन्ना बेल्ट पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर चार की एक महिला के मुताबिक बीते दिनों अपने निजी कार्य से पीलीभीत आई थी। शाम पांच बजे काम निबटाकर वह वापस जाने के लिए आसाम चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसके गांव में घर के पड़ोस में रहने वाला खेमकरन पुत्र झम्मनलाल मिल गया। खेमकरन उसको देखकर बोला कि वह भी घर ही जा रहा है। पड़ोसी होने के नाते वह खेमकरन की बाइक पर बैठ गई। इसी बीच आरोपी उसको लेकर बीसलपुर रोड पर ग्राम सडिय़ा के समीप खेतों की ओर चल दिया। उसके पूछने पर आरोपी ने कहा कि उसको एक काम है। निबटाकर अभी चल रहा है। सूनसान जगह पर उसने बाइक रोक दी और महिला को खेत में खींचकर ले गया। जहां उसने मूंह पर कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घर जाकर पति को जानकारी दी। अगले दिन महिला थाना सुनगढ़ी शिकायत करने गई। शिकायत के बाबजूद सुनगढ़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पीडि़ता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी खेमकरन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही है।