Move to Jagran APP

10वीं मुहर्रम के जुलूस पर बदली लखनऊ की यातायात व्‍यवस्‍था, इन रास्‍तों पर रहेगी रोक Lucknow News

दसवीं मुहर्रम पर शिया समुदाय द्वारा यौम-ए-आसूरा का जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़ा से निकाला जाएगा। इसपर लखनऊ की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था का रूट डायवर्ट किया गया।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 07:27 AM (IST)
10वीं मुहर्रम के जुलूस पर बदली लखनऊ की यातायात व्‍यवस्‍था, इन रास्‍तों पर रहेगी रोक Lucknow News
10वीं मुहर्रम के जुलूस पर बदली लखनऊ की यातायात व्‍यवस्‍था, इन रास्‍तों पर रहेगी रोक Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। दसवीं मुहर्रम पर शिया समुदाय द्वारा 'यौम-ए-आसूरा का जुलूस' नाजिम साहब के इमामबाड़ा से निकाला जाएगा। जुलूस अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, टूड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला थाने के सामने से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहा, विक्रम कार्टन मिल तिराहे से होते हुए शाम पांच बजे कर्बला तालकटोरा पर पहुंचकर समाप्त होगा। सुबह सात बजे से जुलूस की समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

loksabha election banner

इधर से नहीं जा सकेंगे 

  • टूडियागंज तिराहे से नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे
  • कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) से यातायात नक्खास, टूडिय़ागंज तिराहे की ओर 
  • रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की ओर 
  • नक्खास तिराहे से टूडिय़ागंज की ओर 
  • हैदरगंज तिराहे से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर 
  • बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर 
  • मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर 
  • एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर 
  • रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी वाहन एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर 
  • आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगडा फाटक ओवर ब्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर 
  • विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहे की ओर 
  • ए ब्लॉक राजाजीपुरम (यूनियन बैंक) तिराहे से कर्बला तालकटोरा की ओर 
  • भूसा मंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे की ओर 
  • हजरतगंज की तरफ से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें व सामान्य यातायात सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोलमार्केट की ओर
  • गोलमार्केट, पोस्ट आफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या किसी प्रकार का यातायात 
  • सेन्ट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें निशातगंज की ओर 
  • निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर 
  • लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर सामान्य यातायात 
  • कुकरैल बंधा पुल के नीचे तिराहे से किसी प्रकार यातायात बादशाहनगर की ओर 
  • पोस्ट आफि स महानगर (कार्मल) चौराहे से किसी प्रकार का यातायात बादशाहनगर की ओर 
  • तेलीबाग पुल से रोडवेज/सिटी बसें व सामान्य यातायात तेलीबाग बाजार होकर आगे की ओर 
  • सुभानी खेड़ा चौराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात 

इधर से जा सकेंगे

  • यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर 
  • मेडिकल कॉलेज, चौक होकर 
  • मेडिकल कॉलेज या नाका की ओर होकर 
  • रकाबगंज पुल होकर 
  • ऐशबाग होकर 
  • टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर 
  • राजाजीपुरम होकर 
  • भूसा मंडी, मवैया, आलमबाग होकर 
  • भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर 
  • सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर 
  • राजाजीपुरम-आलमनगर रोड होकर
  • ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर
  • फैजाबाद रोड, जीटीआइ से बादशाहनगर की ओर आने वाली रोडवेज, सिटी बस जीटीआइ चौराहे से गोमतीनगर ओवरब्रिज, डिगडिगा, 1090 चौराहा होकर
  • यातायात बन्धा रोड, हनुमान सेतु आइटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल या दाहिने यू-टर्न कर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर 
  • 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • रोडवेज/सिटी बसें छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होते हुए 
  • गोलमार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर
  • नीलगिरि, जीटीआइ, गोमती नगर होकर 
  • यातायात कुकरैल बंधा तिराहे से दाहिने सर्वोदयनगर पुल चौराहा, पीएसी मुख्यालय होकर
  • पीएसी मुख्यालय या गोल मार्केट होकर 
  • बंगला बाजार पुल होकर 
  • सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर 

उपरोक्त के अतिरिक्त महानगर कर्बला पर भी ताजिया हेतु डायवर्जन सुबह नौ बजे से एवं तेलीबाग बाजार कर्बला पर ताजिया हेतु डायवर्जन दोपहर एक बजे किया जाएगा, जो कार्यक्रम की समाप्ति तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.